May 19, 2026

इंदौर में कोरोना के पांच नए मामले, अब तक इंदौर में 15 कोरोना पॉजिटिव

इंदौर। गुरुवार रात को इंदौर में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 14 और 18 साल की लड़की भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इस तरह इंदौर में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस के 15 मामले सामने आए हैं। तीन दिनों से लगातार पांच-पांच नए मामले सामने आने से प्रशासन और भी सतर्क हो गया है।

प्रशासन ने शहर के उन इलाकों को निषेध एरिया घोषित कर दिया, जहां पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रशासन लगातार ऐसे लोगों की जांच कर रहा हैं जो इन 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आए हैं। इस तरह से 69 की स्क्रीनिंग की जा रही है।

इंदौर में गुरुवार को एमआर टीबी अस्पताल में 270 सर्दी-जुकाम पीड़ित मरीजों की जांच की गई। इनमें से 22 मरीजों में कोरोना के संक्रमण की आंशका है। 11 मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri