May 19, 2026

शनिवार से दूरदर्शन पर फिर शुरू होगा ‘रामायण’ का प्रसारण

भोपाल। देशभर में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि शनिवार से दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का प्रसारण किया जाएगा। इसका पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा कल ही रात 9 बजे दिखाया जाएगा।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे होगा।’

बता दे कि 35 साल बाद दूरदर्शन पर फिर से ‘रामायण’ का प्रसारण शुरू हो रहा है। दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था। सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri