उज्जैन। शुक्रवार को उज्जैन में कोरोना संदिग्ध तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्ची के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए थे, जहां से अभी रिपोर्ट आना बाकी है।
दरअसल शुक्रवार को उज्जैन में कोरोना वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इन्ही 13 मामलों में तीन महीने की मासूम बच्ची भी शामिल थी। बच्ची का परिवार उज्जैन जिले के उन्हेल का रहने वाला है। बच्ची की मौत के बाद क्षेत्र में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है।
