भोपाल। भोपाल में पुलिस ने कोरोना वायरस पॉजिटिव पत्रकार केके सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। केके सक्सेना पर कोरोना संक्रमित होकर लापरवाही बरतने और इलाज के लिये सरकारी डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है।
दरअसल कुछ दिनों पहले लौटी से केके सक्सेना की बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। बेटी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद केके सक्सेना ने खुद को 14 दिन के लिए घर में आइसोलेट रखने की बजाय लोगों से मिलते रहे। यही नहीं वह कमलनाथ की बतौर मुख्यमंत्री अंतिम प्रेस कांफ्रेंस में भी शामिल हुए थे।
ऐसे में पुलिस ने शासकीय आदेशों के उल्लंघन और सरकारी डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में केके सक्सेना के खिलाफ श्यामला हिल्स थाने में धारा 188, 269, 270 में केस दर्ज किया गया है।
