इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को इंदौर में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं। इनमे से सात मरीज इंदौर जबकि एक मरीज उज्जैन का रहने वाला है। बता दे कि इंदौर में अब तक 27 और उज्जैन में 5 कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी हैं।
इंदौर के सात नए मरीजों में से छह मरीज एमआरटीबी अस्पताल में जबकि एक मरीज बॉम्बे अस्पताल में भर्ती है। वहीँ उज्जैन का एक मरीज माधव नगर अस्पताल उज्जैन में भर्ती है। आठ नए मरीजों में से तीन मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री पाई गई हैं। बाकी किसी भी मरीज़ में ट्रेवल हिस्ट्री नही पाई गई है।
इंदौर के पॉजिटिव 07 मरीजों में से अहिल्या पलटन से 01, आज़ाद नगर से 01, रवि नगर से 01, नार्थ हाथीपला से 1, MR 9 रोड पर स्थित साईराम कॉलोनी से 03 माधव नगर अस्पताल उज्जैन से 01 पॉजिटिव मरीज़ हैं।
दूसरी तरफ इंदौर में लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए अगले तीन दिनों तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। शहर में एक अप्रैल तक किराना, सब्जी, दूध डेयरी व अन्य किसी भी सामान की बिक्री नहीं होगी और न ही घर पहुंच सेवा मिलेगी।
