ग्वालियर। अगर आपके पास कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोई अच्छा सुझाव हैं तो आप अपने सुझाव को तुरंत भारत सरकार या अपने राज्य की सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए ग्वालियर के कपिल गुप्ता ने ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्लिक पर 5 सेकंड से भी कम समय मे भारत सरकार के स्वास्थ विभाग, प्रधानमंत्री मोदी और सभी राज्य सरकार तक अपने सुझाव पंहुचा सकते है।
कपिल गुप्ता ने Republicindia।in नाम से ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया है। इसके माध्यम से पिछले 48 घंटों में कोरोना से संबंधित 10000 से ज्यादा सुझाव सरकार तक पहुँच चुके हैं। कपिल ने 2014 के आम चुनाव के दौरान इसे तैयार किया था। उनकी इच्छा थी कि आने वाली नई सरकार इसे लांच करे। इसके लिए उस समय मोदी जी को पत्र भी लिखा था परंतु पत्र का जवाब न आने पर 2015 में स्वयं लांच किया।
यह भारत का एक मात्र प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से राष्ट्रपति, केंद्र सरकार, सभी मुख्यमंत्री, राज्य सरकार, राजनैतिक दल सभी को सुझाव भेजे जा सकते है। किसी भी सरकार को सुझाव देने के लिए जब इंटरनेट पर सर्च किया जाता है तो गूगल पर यह प्लेटफार्म लगभग सभी सरकारी प्लेटफार्म (वेबसाइट) से ऊपर आता है। अब तक 4 लाख से ज्यादा सुझाव इसके माध्यम से सरकार तक पहुंच चुके हैं। 90 से अधिक देशो में इस प्लेटफार्म का उपयोग किया जाता है।
माक्रोसॉफ़्ट के CEO सत्या नडेला भी इसी प्रकार का एक प्लेटफार्म बनाने की बात कह चुके है। भारत सरकार और कई राज्य सरकार इसकी प्रशंशा कर चुकी है। यदि आपके पास भी COVID19 को रोकने का कोई सुझाव हो तो यहाँ भेजे – https://www.republicindia.in/index_files/NCOVID19.htm
