इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमों का गठन किया गया। यह 15 टीमें कोरोना संदिग्ध संक्रमित मरीजों की जांच करेगी। इससे अगले 24 घटों में क्वॉरेंटाइन किए गए कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच में तेजी आएगी और जल्द नतीजे आएंगे।
बता दे कि इससे पहले पांच टीमें कोरोना संदिग्ध संक्रमित मरीजों की जांच कर रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से इंदौर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या बढ़ी हैं। उसको देखते हुए 5 टीमों का गठन किया गया है।
गौरतलब है कि इंदौर में पिछले एक सप्ताह में ही कोरोना वायरस के 32 मामले सामने आए हैं। इनमें से 27 मरीज इंदौर जबकि पांच मरीज उज्जैन के रहने वाले हैं।
