May 19, 2026

इंदौर में कोरोना से हुई दूसरी मौत

इंदौर। सोमवार को इंदौर में कोरोना वायरस से पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई है। यह इंदौर में कोरोना वायरस से दूसरी मौत हुई है जबकि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से यह चौथी मौत है। मृतक का नाम साजिद पिता शेख अलीम हैं और वह बांक ग्राम पंचायत का निवासी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जाडिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज पहले इंदौर सीएचएल अस्पताल में भर्ती था, जहां उसका इलाज जारी था। कल रात कोरोना पॉजिटिव मरीज को सीएचएल अस्पताल से एमआरटीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है।

इसी के साथ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीँ तीन दिन पहले उज्जैन में जिस कोरोना संग्धिद मरीज की मौत हुई है, आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri