May 19, 2026

शादी का बंधन बाद में पहले देश सेवा, कोरोना से लड़ने के लिए एसडीएम ने रद्द की शादी

नरसिंहपुर। कोरोना वायरस के कारण जहां लोग घरो से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। वहीँ करेली की एसडीएम संघमित्रा बौद्ध ने समर्पण औऱ कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है। कोरोना संकट की इस घड़ी में जनता की सेवा करने के लिए संघमित्रा बौद्ध ने अपनी शादी रद्द कर दी है। साथ ही शादी के लिए लिया गया अवकाश भी रद्द करने के लिए आवेदन किया है।

दरअसल नरसिंहपुर जिले के करेली की एसडीएम संघमित्रा बौद्ध की सगाई 8 फरवरी को निवाड़ी के अभिषेक चौरसिया से हुई है। अभिषेक चौरसिया भी एसडीएम हैं एवं भिंड में पदस्थ हैं। 12 अप्रैल के दोनों की शादी होनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिश्तेदारों में कार्ड भी चले गए हैं। शादी की तैयारियों के तहत मैरिज गार्डन व कैटरिंग आदि की बुकिंग के साथ शादी की पूरी खरीददारी भी हो चुकी है। वहीँ मार्च के शुरूआती दिनों में छुट्टी के लिये आवेदन भी कर दिया था और उनका अवकाश भी घोषित हो गया था।

हालांकि कोरोना संकट को देखते हुए दोनों ने अपनी शादी स्थगित करने और छुट्टी पर न जाकर अपने क्षेत्र की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने का निर्णय लिया है। करेली एसडीएम संघमित्रा बौद्ध ने नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को आवेदन देकर अवकाश निरस्त करने की मांग की है। इसके अलावा संघमित्रा बौद्ध ने कोरोना बचाव एवं राहत कार्य हेतु नरसिंहपुर जिले के लिए 10 हजार रुपये एवं मप्र प्रशासनिक सेवा संघ में 10 हजार रुपये, इस तरह कुल 20 हजार रुपये का डोनेशन भी दिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri