नीमच। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में धार्मिक जलसे मरकज में शामिल हुए नीमच के 10 लोगों में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। फिलहाल सभी लोगों को सेल्फ आईसोलेशन के लिए रखा गया है। ये सभी लोग 13 मार्च से 17 मार्च तक मरकज मस्जिद में रहे थे और वहां से 18 मार्च को नीमच आए थे।
बता दे कि यह सभी 10 लोग उत्तराखंड के रुड़की से 13 मार्च से निकले थे और मरकज मस्जिद पहुंचे थे। 17 मार्च तक मरकज मस्जिद में रहने के बाद देहरादून एक्सप्रेस से नीमच के लिए रवाना हुए और 18 मार्च को दोपहर में सभी नीमच पहुंचे।
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात मरकज में शामिल हुए प्रदेश के 107 लोगों में से 82 लोगों की पहचान कर ली है और इन्हें बाकी लोगों से अलग कर दिया है। वहीँ अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
