June 10, 2026

विदिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

विदिशा। विदिशा अनुविभाग के उनारसीकला थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बच्चे खेत से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही जीप ने साईकिल सवार बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से ही आरोपी जीप चालक फरार है। उनारसीकला थाना प्रभारी बनवारीलाल मालवीय तीनों बच्चों के शवों को पुलिस वाहन से लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, जहां तीनों मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक बच्चों के नाम 12 वर्षीय विशाल, छह वर्षीय सौरभ और दस वर्षीय निक्की है।

हादसे के दौरान मृतक बच्चों के पिता खेत में फसल की कटाई कर रहे थे। बच्चे भी खेत पर मौजूद थे। माता पिता के कहने पर तीनों बच्चे एक साईकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एमपी 08 टी 2398 बोलेरो वाहन की टक्कर तीनो बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, ‘विदिशा में बोलेरो से टक्कर में साइकिल सवार बच्चों के आकस्मिक निधन का हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि! दु:ख की इस घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri