June 17, 2026

थाना प्रभारी ने मंदिर के पुजारी के साथ की मारपीट, लाइन अटैच

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में थाना प्रभारी को मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। मारपीट की तस्वीरें सामने आने के बाद आईजी ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। हैरानी की बात है कि थाना प्रभारी का पहले ही ट्रांसफर हो चुका है। इसके बावजूद वह रीवा में ही सेवा दे रहे थे।

दरअसल रामनवमी पर काली माता मंदिर में पुजारी पूजा कर रहे थे। इस दौरान वहां मोहल्ले से कुछ लोग भी पहुंच गए। किसी ने पुलिस को मंदिर में भीड़ इकट्ठी होने की सूचना दे दी। इसके बाद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसकी वजह से पुजारी बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस मंदिर में जूते पहनकर आई थी।

इस घटना के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे। लोग पुलिस की कार्रवाई की जमकर आलोचना कर रहे थे। रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखर ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो का संज्ञान लेते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा को लाइन अटैच कर दिया गया है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri