देवास। देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के पलासी निवासी 22 वर्षीय दीपक पिता प्रहलाद बोहरे में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है। प्रशासन ने संदिग्ध अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल कन्नौद भेजा। जहां से 108 के द्वारा उसे देवास रेफर कर दिया गया।
दरअसल दीपक इंदौर में डॉ इब्राहिम कुरैशी के यहां वाहन चालक है। इब्राहिम कुरैशी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। डॉ विवेक अहिरवार के अनुसार अगर जाँच में दीपक कोरोना निगेटिव भी पाया जाता है तो भी युवक को14 दिन तक क्वारंटाइन में रखा जायेगा।
