June 10, 2026

ड्यूटी के बाद मास्क बनाकर नि:शुल्क बाँट रही महिला आरक्षक

सागर। सागर जिले की एक महिला आरक्षक लॉकडाउन के दौरान अपनी ड्यूटी भी कर रही है। साथ ही घर आकार मास्क भी बना रही है। महिला आरक्षक इन मास्क को नि:शुल्क उनके सहयोगी पुलिसकर्मी और जनता को बांट रही हैं। थाने का अधिकांश स्टॉफ यही मास्क उपयोग कर रहा है।

सागर के जिले के खुरई थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सृष्टि श्रोतिया ने बताया कि, ‘हमारे यहां मास्क आदि की सुविधा नही थी। फिर मन में आया कि मास्क बनाकर दिए जाएं। पिछले तीन-चार दिनों से इनको बनाकर मुफ्त में बांट रही हूँ।

सृष्टि श्रोतिया के इस काम की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “समाजसेवा! सागर जिले के खुरई थाने की महिला आरक्षक सुश्री सृष्टि श्रोतिया की लगन को सलाम! लॉकडाउन में ये अपनी ड्यूटी निभाती हैं, फिर घर में मास्क बनाती हैं। ख़ास बात ये कि वे मास्क बेचती नहीं, बल्कि स्टॉफ और जनता को बांट रही हैं। थाने का अधिकांश स्टॉफ यही मास्क उपयोग कर रहा है।“

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri