June 10, 2026

भोपाल में बनी पहली फुल बॉडी सेनेटाइजेशन मशीन

भोपाल। भोपाल नगर निगम के इंजीनियर ने कोरोना से लड़ने के लिए फुल बॉडी सेनेटाइज मशीन बनाई है। इस मशीन को स्मार्ट सिटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया है। स्मार्ट सिटी कार्यालय में आने वाले हर अधिकारी-कर्मचारी को इस मशीन के भीतर से गुजर कर ही कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है।

दरअसल इस फुल बॉडी सेनेटाइजेशन मशीन को उपायुक्त विनोद कुमार शुक्ल और सहायक यंत्री हबीब उर रहमान की टीम द्वारा निजी कंपनी के सहयोग से तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसे भोपाल में ही तैयार किया गया है। करीब दो लाख रुपए की कीमत वाली इस मशीन को एक दिन में सिर्फ 30 हजार रुपये की लागत में तैयार कर दिया गया।

इसके बाद प्रशासक नगर निगम भोपाल कल्पना श्रीवास्तव की पहल पर आयुक्त विजय दत्ता ने इस मशीन को स्मार्ट सिटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित करा दिया। अब स्मार्ट सिटी कार्यालय में आने वाले हर अधिकारी-कर्मचारी को इस मशीन के भीतर से गुजर कर ही कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है। इससे अधिकारी-कर्मचारी भयमुक्त होकर काम कर रहे हैं।

बता दे कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं उसके उपाय के लिए शासन, प्रशासन एवं नगर निगम के शीर्ष अधिकारियों सहित संपूर्ण अमला कंट्रोल रूम के वार रूम से नागरिकों को हर संभव मदद के लिए 24×7 घण्टे सेवा भाव से काम कर रहे हैं।

भोपाल शहर एवं प्रदेश भर की हर पल-हर क्षण की जानकारी/सूचना संकलित करने तथा नागरिकों को हर संभव सहायता देने एवं जागरूक करने के लिए भोपाल शहर एवं प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी में संचालित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी कार्यालय कंट्रोल रूम में बड़ी संख्या में शीर्ष अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri