May 19, 2026

कोरोना को हराकर अपने घर पहुंचे अभिषेक ने पीएम मोदी की अपील पर जलाया दीया

ग्वालियर। वैश्विक महामारी कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके ग्वालियर के अभिषेक ने रविवार रात को प्रधानमंत्री की अपील पर अपने परिवार के साथ दीया जलाया। इस दौरान अभिषेक ने कहा कि भारत कोरोना को हराएगा। पूरे देश में हो रही रोशनी उसी खुशहाली का आगाज है।

गौरतलब है कि चेतकपुरी निवासी अभिषेक मिश्रा टायर कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर हैं। वह ग्वालियर के पहले कोरोना वायरस के मरीज थे। रविवार को ही अभिषेक को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है।

अभिषेक कंपनी के ही काम के दौरान खजुराहो के एक होटल में ठहरे थे। इसी दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद लगातार तीन बार उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri