भोपाल। मंगलवार को राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ भोपाल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 83 हो गई है।
सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमित 21 नए मरीज मिले है। जांच के लिए 176 सैंपल भेजे गए थे। सुबह 12 संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीँ शाम को 9 और लोगो की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ भोपाल में अभी तक 83 लोग इस संक्रमण के पाए गए है। जिनमें से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है। वहीँ एक संक्रमित व्यक्ति को मृत्यु हुई है।
दूसरी तरफ कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए भोपाल में सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ाई से इसका पालन करवाया जा रहा है। भोपाल पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 24 घंटे में 62 आपराधिक मामले दर्ज किए है।
