भोपाल। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज भोपाल में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 91 पर पहुंच गई हैं।
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमित 8 नए मरीज मिले है। देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 8 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में अभी तक 91 लोग इस संक्रमण के पाए गए है। जिनमें से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक संक्रमित व्यक्ति को मृत्यु हुई है।
