भोपाल। एम्स हॉस्पिटल भोपाल ने प्रीति पांडे की ओर से लगाए गए आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। एम्स हॉस्पिटल भोपाल ने कहा कि उनके पति राजकुमार पांडे का इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है। साथ ही सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य विभाग के आईटी कंसल्टेंट राजकुमार पांडे की पत्नी प्रीति पांडे ने एक वीडियो जारी कर एम्स में उनके पति के इलाज सही तरीके से नहीं होने की बात कही है। प्रीति पांडे ने आरोप लगाया कि उनके पति में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के दो दिन बाद भी परिजनों का सैंपल लेने के लिए कोई नहीं आया है। साथ ही प्रशासन की तरफ से घर व आसपास के क्षेत्र को सेनीटाइज भी नही किया गया है। हालांकि अब एम्स हॉस्पिटल भोपाल ने उनके आरोपों को गलत बताया है।

