भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को राजधानी भोपाल में 11 कोरोना पॉजिटिव नए मामले सामने आए है। जबकि इंदौर में 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा खरगोन में आठ, बड़वानी में नौ, इटारसी में पांच और जबलपुर में एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
मध्यप्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 369 तक पहुंच गई है जबकि कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 25 पर पहुंच गया है। भोपाल में मिले नए मरीजों में 10 स्वास्थ्य कर्मी, एक पत्रकार है।
इन सब के बीच मध्यप्रदेश शासन ने भोपाल सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया का तबादला कर दिया है। डॉ सुधीर कुमार को सिहोर का सीएमएचओ बनाया गया है। जबकि सिहोर के सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी को भोपाल सीएमएचओ बनाया गया है।
