मंदसौर। मंदसौर जिले की तीन बहनों ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए लोकगीत तैयार किया है। यह लोकगीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोकगीत में लोगों से घरों में ही रहने और जरुरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।
दरअसल पूरे विश्व में कोरोना प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया है। ऐसे में मंदसौर जिले के पावटी गांव की तीन राजपूत बहनों मंजू, भावना और संतोष कुंवर चौहान ने लॉकडाउन को लेकर एक लोकगीत गाया है।
लोकगीत में तीनों बहनों ने लोगों से अपील की हैं कि जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ना कहे तब तक घर से बाहर ना निकले। अगर आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलना भी पड़े तो मुंह पर मास्क लगाकर जरूर जाए। वहीँ बाहर किसी चीज को छूने पर अपने हाथ, साबुन या सैनिटाइजर से जरूर धोएं। देश के भविष्य में अपना अमूल्य योगदान देवें।
तीनों बहनों द्वारा बनाया यह लोकगीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गीत को तीनों बहनों ने मिलकर बनाया है और साथ गाया भी है।
