May 19, 2026

इंदौर की कंपनी इप्का ने प्रदेश सरकार को दी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की डेढ़ करोड़ गोलियाँ

इंदौर। इंदौर की कंपनी इप्का ने कोरोना वायरस से लड़ने में कारगार कही जा रही हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन की डेढ़ करोड़ गोलियां प्रदेश सरकार को दे दी हैं। साथ ही करीब पांच करोड़ गोलियां रियायती दरों पर केंद्र सरकार को भी भेजी जाएगी, जिनका निर्माण कार्य चल रहा हैं। केंद्र सरकार इन गोलियों को उन सभी प्रदेशों में भेजेगी, जहां कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा की मांग भी की थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस दवा को कोरोना वायरस से लड़ने में असरकारी बताया था। ट्रम्प के दावे के बाद से पूरी दुनिया में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की मांग तेजी से बढ़ी हैं।

भारत में इप्का कंपनी हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा के सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। इंदौर के अलावा रतलाम और पीथमपुर में भी इसकी फैक्ट्री है। कंपनी ने बताया कि हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन की डेढ़ करोड़ गोलियां प्रदेश सरकार को दे दी हैं। आने वाले समय में करीब पांच करोड़ गोलियां रियायती दरों पर केंद्र सरकार को भी भेजी जाएगी।

बता दे कि लॉकडाउन के कारण इंदौर और पीथमपुर में दवा का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। लेकिन जैसे ही जिला प्रशासन को इसके बारे में पता चला वह फ़ौरन हरकत में आया और निर्माण कार्य शुरू करवाया। साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के रहने और खाने का विशेष इंतजाम किया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri