May 19, 2026

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की ओर से बैंक कर्मचारियों को उपलब्ध कराई नि:शुल्क किट

शिवपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शिवपुरी में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की ओर से बैंक कर्मचारियों को नि:शुल्क पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। इसे बनाने में मात्र 250 रुपए खर्च हुए हैं। पीपीई किट मिलने से बैंक कर्मचारियों की कोरोना वायरस को लेकर चिंता थोड़ी कम हुई हैं।

दरअसल लॉकडाउन के कारण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत हितग्राहियों के खाते में राशि आवंटित की जा रही है। इस राशी को निकालने के लिए बैंकों में हितग्राहियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी थी।

इसको देखते हुए शिवपुरी में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने मध्यांचल ग्रामीण बैंक के बैंक अधिकारी और कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क पीपीई किट उपलब्ध करवाई। ताकि विभिन्न योजनाओं के तहत राशि बांटते वक्त बैंक अधिकारी व कर्मचारी की सुरक्षा हो सके। इसे बनाने में मात्र 250 रुपए खर्च हुए हैं।

वहीँ मध्यांचल ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर एसकेएस चौहान ने बताया कि उनके बैंक कर्मचारियों द्वारा गठित ग्रामीण बैंक सेवा समिति द्वारा यह किट नि:शुल्क अपने स्तर से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके निर्माण की लागत 250 रुपए है लेकिन यह नि:शुल्क दी गई है। जिससे बैंक कर्मचारियों का कोरोनावायरस से बचाव किया जा सके। इस समय बैंकों में विभिन्न योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि प्रदान की जा रही है, जिसमें हितग्राहियों की भीड़ बैंक पर राशि निकालने के लिए जुट रही है। इसलिए बैंक कर्मचारियों को भी इस किट के माध्यम से पूरी सुरक्षा मिल सकेगी।

बैंक मैनेजर ममता धाकड़ ने बताया कि उनको उपलब्ध कराई गई पीपीई किट वह पहन रही हैं और जो भी हितग्राही यहां पर आता है तो उसे सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। हमें दी गई किट से हमारा बचाव हो रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri