May 19, 2026

सेना की वर्दी में गुल्लक लेकर मासूम पहुँचे थाने, जमा सारे पैसे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान दिए

भिंड। भिंड जिले के रौन कस्बे में रहने वाले दो मासूम सगे भाई सेना की वर्दी पहनकर अपने पिता के साथ हाथ में गुल्लक लिए पुलिस थाने पहुंचे। बच्चों ने अपनी गुल्लक में जमा पैसे थाने में मौजूद तहसीलदार व थाना प्रभारी को कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान दिए। पुलिस ने बच्चों की समर्पण की भावना को देखते हुए फूल देकर उनका स्वागत किया।

दरअसल इन दिनों पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। संकट की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संकट से लड़ने के लिए दान कर रहे हैं। देश में कई जगह बच्चे भी अपनी गुल्लक में जमा पैसे कोरोना पीड़ितों के लिए दान कर रहे हैं।

भिंड जिले के रौन कस्बे में रहने वाले दो मासूम सगे भाई श्याम सोनी और कार्तिक सोनी ने भी अपनी गुल्लक में जमा पैसे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान दिए है। दोनों भाई सेना की वर्दी पहनकर और गुल्लक लेकर अपने पिता के साथ पुलिस थाने पहुंचे। बच्चों ने अपनी गुल्लक थाने में मौजूद तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को सौंप दी।

बच्चों ने उनसे कहा कि वह अपनी गुल्लक में जमा पैसे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान करना चाहते हैं। थाना प्रभारी ने जब गुल्लक खोलकर पैसों की गिनती कराई तो उसमें 1124 रुपए निकले। बच्चों के जज्बे को देखते हुए थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने मौके पर मौजूद तहसीलदार के समक्ष बच्चों को फूल देकर उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों द्वारा दिए गए पैसों को रिलीफ फंड में बैंक में जमा करवाया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri