May 19, 2026

हरदा की दो बहनें कर रही मास्क का नि:शुल्क वितरण, लोगों के लिए बनी प्रेरणा

हरदा। लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए हरदा में रहने वाली दो बहने नि:शुल्क मास्क का वितरण कर रही है। इन बहनों ने अपनी बचत की राशि से मास्क के लिए कपड़ा ख़रीदा और खुद ही मास्क सिलकर जरूरतमंदों तक नि:शुल्क पहुँचाया। समाज के प्रति इन बहनों के समर्पण की परिजन और शहरवासी तारीफ़ कर रहे हैं।

हरदा के जैसानी चौक पर रहने वाली ठाकुर परिवार की इन दोनों बेटियों का नाम हर्षिका ठाकुर और अंजली ठाकुर है। कोरोना काल में संक्रमण से बचाव हेतु प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर दोनों ने बहनों ने जरुरतमंदो तक नि:शुल्क मास्क पहुँचाने का निश्चय किया। इसके लिए दोनों बहनों ने अपनी बचत की राशि से कपड़ा बुलवाया और खुद ही मास्क तैयार किए।

हर्षिका-अंजलि का कहना है कि अभी तक उनके द्वारा 200 मास्क बनवाकर जमना जैसानी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क वितरण जरूरतमंदों को किया जा चुका है। आगे और भी मास्क उनके द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही मास्क निर्माण करते हुए दोनों बहनें सभी से निवेदन भी कर रही हैं कि आप सभी घरों में ही रहे। बार-बार साबुन से हाथ धोये। जो मास्क दिये जा रहे है उसे जरूरत का सामान के लिये बाहर जाते समय जरूर लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।

ठाकुर परिवार की बेटियों की मोहल्लेवासी सराहना कर रहे हैं। वहीं इनके परिजन इनके इस प्रयास योगदान भावना से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri