मंदसौर। कोरोना वायरस ने मंदसौर में भी दस्तक दे दी है। मंदसौर के गोल चौराहा इलाके में रहने वाली एक युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। युवती पुणे से मंदसौर लौटी हैं। युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद मंदसौर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी हैं। साथ गोल चौराहा इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोल चौराहे के पास का एक पॉजिटिव केस आया है। इसमें पुणे की ट्रैवल हिस्ट्री है और फैमिली में कुछ फंक्शन था जिसमें कुछ लोग शामिल थे उसकी भी हिस्ट्री है। दोनो को एपिसेंटर मानते हुए हम लोगो के पास कॉन्टेक्ट लिस्ट पहले से तैयार है। 6 तारीख को ही हमने उसे सेंटर पर कोरेनटाइन कर दिया था। एरिया में बफर ज़ोन हम बना रहे है। जितने लोग सेकंड लिस्ट में उन्हें भी आईडेंटिफाई करके कोटोंटाइन भेजने वाले हैं। पूरे नगरपालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दूध और दवा की व्यवस्था चालू रहेगी। आगे की परिस्तिथियो के हिसाब से कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है। कर्फ्यू सिर्फ मंदसौर शहर में होगा पूरे जिले में नहीं होगा।
