बालाघाट। सड़कों पर 24 घंटे तैनात रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए अब अधिकारी देश भक्ति गीतों के सहारा ले रहे हैं। बालाघाट में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां महिला एसपी ने देशभक्ति गीतों के जरिए जवानों को मोटिवेट किया। इस दौरान कुछ जवान भी गीत गाकर सभी का हौसला बढ़ाते नजर आए।
दरअसल कोरोना संकट के कारण स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस जवान के लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अधिकारी इनका हौसला बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई जगह अधिकारी खुद फील्ड में उतारकर इन जवानों के साथ काम कर हैं। बालाघाट में भी अजाक्स थाने की एसपी रश्मि डाबर ने जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए देश भक्ति गीत गाए।
इस दौरान पुलिस ने अन्य जवानों ने भी गीत गाकर अपने साथियों का उत्साह बढ़ाया। पुलिस की इस मुहिम का असर घरों पर मौजूद लोगों पर भी पड़ रहा है। गाने के बीच ही पुलिस लोगो को घरों पर ही सुरक्षित रहने के संदेश भी दे रही है।
मोर्चे पर जवानों के साथ अधिकारियों की हम कदमी उनका मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है अधिकारी उन्हीं गानों का सहारा लेकर अपनी फोर्स का मनोबल बढ़ा रहे हैं। पुलिस अधिकारी का अंदाज फोर्स में भी जोश जगाता दिख रहा है। लोगों के बीच एसपी साहिबा का यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
