बुरहानपुर। बुरहानपुर में एक मरा हुआ हुआ टाइगर मिलने से सनसनी फैल गयी है। ख़ास बात यह है कि इस क्षेत्र में टाइगर नहीं पाया जा सकता। जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। फ़िलहाल टाइगर के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
दरअसल वन विभाग को बुरहानपुर जिले के खकनार वनमंडल के कंपाउंड नंबर 361 में एक मरा हुआ टाइगर मिलने की सूचना मिली। निमाड़ निमाड़ रेंज के सीसीएफ फॉरेस्ट एसएस रावत ने बताया कि टाइगर की बॉडी कुछ दिन पुरानी लग रही है। इसके पोइजोनिक होने की आशंका भी है। फ़िलहाल इस बात की जाँच की जा रही है कि इसकी सामान्य मौत हुई है या इसे शिकारियों ने मारा है।
एसएस रावत के अनुसार यह टाइगर बुरहानपुर जिले से सटे महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिज़र्व से आया हुआ भी हो सकता है। टाइगर के मारे जाने से बुरहानपुर वन मंडल में हड़कंप मचा हुआ है।
