भोपाल। कोरोना की रोकथाम के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में लागू लॉकडाउन के 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का समर्थन किया है और कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री के दिखाए रास्ते पर चलेगा।
उन्होंने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री ने आज फिर सारे देश का मार्ग दर्शन किया है। कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्री ने जो दिशा दिखाई है, मध्यप्रदेश उसी रास्ते पर चलेगा। प्रधानमंत्री की अपील का हम अच्छे से पालन करेंगे क्यों कि कोरोना को रोकने का यही उपाय। कल केंद्र सरकार गाइड लाइन जारी करेगी। उसी के आधार मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी रणनीति बनाएगी।’
बता दे कि प्रधानमंत्री ने कहा कि 20 अप्रैल तक देश के जिन जिलों में कोरोना के कम मामले होंगे, वहां सशर्त कुछ ढील दी जा सकती है। हालांकि भोपाल और उज्जैन में जिस तेजी से मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए इन शहरों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के 29 जिले ग्रीन जोन में आटे हैं। ऐसे में इन जिलों के भीतर कुछ गतिविधियों के संचालन की मंजूरी मिल जाएगी।
दूसरी तरफ लॉकडाउन बढ़ने के बाद सरकार ने सभी सिनेमाघरों को 3 मई तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश में सभी शराब की दुकाने भी 20 अप्रैल तक बंद रहेगी। सिनेमा कोरोना के संक्रमण को फैलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए सरकार ने इसे लॉकडाउन की अवधि तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
