इंदौर। लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे इसलिए देपालपुर में धार्मिक संगठन गायत्री परिवार जरूरतमंदों को सुखी खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार किए हैं। इन पैकेट को गायत्री परिवार के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग ऐसे है खाद्य सामग्रियों के लिए परेशान हो रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए धार्मिक संगठन गायत्री परिवार की शाखा देपालपुर की टीम आगे आई है। टीम ने सुखी खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार किए हैं जो हर जरूरतमंदों तक गायत्री परिवार के सदस्य द्वारा भेजे जाएंगे।
गायत्री परिवार के सदस्य ने बताया कि, ‘देपालपुर में गायत्री परिवार की शाखा के सदस्यों द्वारा सुखी खाद्य सामग्री के बड़े-बड़े पैकेट तैयार किए गए हैं। इन पैकेट में तेल, आलू, मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, शक्कर और चाय पत्ती इत्यादि सामान भरकर जरूरतमंदों तक पहुँचाया जाएगा। जिस तरह गायत्री परिवार हमेशा से ही जनकल्याण की भावना को लेकर कार्य करता है। एक बार फिर गायत्री परिवार की जन हितेषी भावना देखने को मिल रही है।’
