May 19, 2026

हेड कांस्टेबल ने दिया मानवता का परिचय, की बुजुर्ग महिला की मदद

डिंडौरी। डिंडौरी के एक हेड कांस्टेबल ने मानवता का परिचय देते हुए अपने बेटे की पीठ पर सवार होकर जा रही दिव्यांग महिला को रोका। हेड कांस्टेबल ने महिला को पहले पानी पिलाया और फिर अपने हाथों से भोजन कराया। हेड कांस्टेबल की दरियाली देख बुजुर्ग महिला और उसका बेटा भी खुश हो गया।

दरअसल लॉकडाउन के कारण लोगों से घरों में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती बरत रही हैं। इस बीच आदिवासी जिले डिंडौरी में पुलिस की वर्दी के साथ हमदर्दी भी देखने को मिली। डिंडौरी मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय के पास तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सेन ने बुजुर्ग दिव्यांग महिला को अपनी पीठ पर लटकाकर ले जा रहे बेटे को रोका। भूख से व्याकुल बुजुर्ग महिला को हेड कांस्टेबल अशोक सेन ने पहले पानी पिलाया और फिर अपने हाथों से भोजन कराया।

बता दे कि बुजुर्ग दिव्यांग महिला अपने बेटे की पीठ पर सवार होकर बैंक में पैसे निकलवाने के लिए गई थी। जब वह पैसा निकालकर अपने घर वापस जा रही थी, तभी हेड कांस्टेबल अशोक सेन ने भूख से व्याकुल बुजुर्ग महिला को देख उन्हें रोका और भोजन कराया। हेड कांस्टेबल की दरियाली देख बुजुर्ग महिला और उसका बेटा भी खुश हो गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri