इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने का सिलसिला भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को चार और मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे। इनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इनमें से तीन इन्दौर और एक मरीज़ खरगोन का है। वहीँ डॉक्टर सलिल भार्गव ने बताया है कि एमआरटीबी अस्पताल से इन मरीज़ों को दोपहर बाद साढ़े बारह बजे डिस्चार्ज किया जाएगा।
