May 19, 2026

बड़वानी में अव्यवस्थाओं का शिकार हुए बैंक उपभोक्ता, धूप में बैंक के बाहर घंटों खड़े रहे

बड़वानी। बड़वानी में पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों में धूप में खड़ा रहना पड़ा। पानी और छाया की व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ता काफी परेशान हुए। इस दौरान उपभोक्ता पानी पीने के लिए एक स्थान से दूसरे भटकते नजर आए। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया।

दूसरी तरफ बड़वानी रोड कृषि उपमंडी परिसर बुदि के राशन वितरण केंद्र पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई थी। इस दौरान लोगों को धूप में घंटों खड़े होकर राशन लेना पड़ा। इस दौरान लोग तेज धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा व थैला रखकर दुकानों के सामने घंटो लाइन में खड़े रहे।

वहीँ लॉकडाउन के चलते प्रशानिक अमला नगर भ्रमण कर रहा था, तभी बड़वानी रोड पुल के पास दुकानदार संतोष सैलके प्रशासन द्वारा छूट दिए गए समय के बाद भी दुकान खोलकर बैठा था। ऐसे में मौके पर तहसीलदार आशा परमार और डीएसपी आदित्य राज सिंह ठाकुर पहुँचे। दिए गए समय सारणी के बाद भी दुकान खुली पाए जाने के बाद दुकानदार संतोष शेल्के की दुकान पर तत्काल प्रभावित से सील लगाकर उसे लॉकडाउन तक पूर्ण रूप बंद कर दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri