बुरहानपुर। कांग्रेस ने खंडवा से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि नंदकुमार सिंह चौहान बीते दिनों दिल्ली से लौटे हैं और खुद को होम क्वॉरेंटाइन करे बिना सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
बता दे कि भाजपा सांसद पर यह आरोप बुरहानपुर से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा सांसद लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दिल्ली से आने के बाद उन्होंने अपने आप को 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन नहीं किया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे।
उन्होंने भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को सलाह दी है कि वह अभी भी जांच कराकर स्वयं को होम क्वॉरेंटाइन करे। बता दे कि सांसद नंदकुमार सिंह चौहान रविवार को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए थे।
