भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। कहा जा रहा है कि दोपहर 12 बजे राज्यपाल लालजी टंडन पांच मंत्रियों को शपथ दिलवा सकते है। लॉकडाउन के कारण फ़िलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा जा रहा है। लॉकडाउन हटने के बाद अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है।
राजभवन में होने वाला शपथ समारोह बहुत ही सादा रखा जाएगा। इस दौरान शारीरिक दूरी और संक्रमण से बचाव का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल में दो सिंधिया समर्थको को भी मंत्री बनाया जा सकता हैं। पथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ। नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल व मीना सिंह के अलावा सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार में तुलसीराम सिलावट के पास स्वास्थ्य और गोविंद सिंह राजपूत के पास परिवहन विभाग की कमान थी।
