इंदौर। इंदौर में सेंट्रल जेल के कैदियों के बाद दो प्रहरियों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई हैं। कल जारी हुई कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की सूची में दोनों प्रहरियों के भी नाम शामिल है। इसी के साथ अब तक सेंट्रल जेल में कैदी और प्रहरी मिलाकर 8 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं।
गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 1000 के पार हो गया है। कल इंदौर में कोरोना वायरस के 84 नए मामले सामने आए। इन मामलों के साथ इंदौर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1029 हो गई हैं। इंदौर में कोरोना वायरस से अब तक 55 लोगों की मौत हो गई है।
