May 19, 2026

टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए इंदौर में सीबी-नेट मशीन से कोरोना सैंपल की जांच शुरू

इंदौर। इंदौर में कोरोना की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए सीबी-नेट मशीन से कोरोना सैंपल की जांच शुरू की गई है। यह मशीन एमआरटीबी अस्पताल की आईआरएल लैब में लगाई गई है। इंदौर प्रदेश का पहला शहर है जहां सीबी-नेट मशीन से कोरोना सैंपल की जांच शुरू हुई है। इससे इंदौर में कोरोना टेस्ट की पेंडेंसी लगभग खत्म हो जाएगी और स्मूथ सिस्टम विकसित होगा।

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीबी-नेट मशीन के द्वारा जांच शुरू होने के पश्चात टेस्टिंग क्षमता में लगभग 100 के मान से वृद्धि हुई है। मशीन में लगने वाली कार्टरेज टीबी सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिससे कार्टरेज की भी कोई कमी नहीं है। इसके अलावा ऑटोमेटिक पीसीआर मशीन/ थर्मल फिशर मशीन भी प्राप्त हुई है, जिसका इंस्टॉलेशन का कार्य शीघ्र शुरू हो रहा है। इन मशीनों के बाद टेस्टिंग क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।

प्राइवेट लैब के बारे में आकाश त्रिपाठी ने बताया कि सुप्राटेक लैब, शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सैंपल टेस्टिंग के लिए तैयार है। इसके माध्यम से आज 500 सैंपल भेजे गए हैं, जिनका रिजल्ट 36 घंटों में प्राप्त हो जाएगा। अतः यह कहा जा सकता है कि, नई मशीनों के क्रियाशील होने के पश्चात सैंपल टेस्ट की पेंडेंसी लगभग खत्म हो जाएगी तथा टेस्टिंग का एक सिस्टम तैयार होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri