नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा-करेली मार्ग पर मजदूरों को ले जा रही बस पलट गई। इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए, इनमें 4 की हालत गंभीर है। घायल मजदूरों को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।
दरअसल मजदूर महाराष्ट्र से बस में सवार होकर सीधी जा रहे थे। बस में पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों सहित लगभग 50 लोग सवार थे। इस दौरान गाडरवारा-करेली मार्ग पर बस टायर फटने से पलट गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। वहीँ घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन व एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
