May 19, 2026

डेढ महीने से परिवार से नहीं मिले थे थाना प्रभारी, ड्यूटी के दौरान हुए शहीद

पन्ना। कोरोना ड्यूटी के दौरान शहीद हुए धरमपुर थाना प्रभारी एमडी शाहिद पिछले डेढ़ महीने से अपने परिवार से दूर रह रहे थे। कोरोना संक्रमण घर ना पहुँच जाए इसलिए वह अपने बीबी और बच्चों से मिलने के लिए नहीं जाते थे। उनकी पत्नी और बच्चे 40 किमी दूर पन्ना में रहते थे। बता दे कि धरमपुर थाना प्रभारी एमडी शाहिद की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा धरमपुर थाना क्षेत्र कोरोना संक्रमण की दृष्टि से काफी संवेनशील है। यहाँ कोरोना के पॉजिटिव मरीज भी सामने आए है। ऐसे में एमडी शाहिद ज्यादा से ज्यादा समय क्षेत्र में भी बिताते थे। वह थाना परिसर में ही आराम कर वापस ड्यूटी पर लौट जाते थे।

शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्थिति से अवगत कराने के लिए वह मुख्यालय जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन पेड़ से टकरा गया था। इसमें उन्हें गंभीर चोट आई और जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि एमडी शाहिद जिले के सबसे संवेदनशील क्षेत्र में पदस्थ थे। वह पिछले दो महीने से अपनी टीम के साथ लोगों को जागरूक करने में लगे हुए थे। यह उनकी कर्तव्य निष्ठा की ही मिसाल है कि डेढ़ माह अपने परिवार से नहीं मिले।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri