May 18, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के पार हुई

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार हजार के पार हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 230 नए मामले सामने आए है, जबकि सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इससे मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4166 हो गई है, वहीँ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 196 हो गया है।

बता दे कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर से सामने आए हैं। मंगलवार देर रात जारी रिपोर्ट में इंदौर में 91 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2107 पर पहुँच गई है, वहीँ अब तक 95 लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान गई है। मंलगवार को इंदौर में 935 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

राजधानी भोपाल में एक ही दिन में 54 नए पॉजिटिव आए हैं। यह एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले है। इससे पहले छह मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 46 पॉजिटिव मिले थे। इसके चलते भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 854 हो गई है।

वहीँ उज्जैन में मंगलवार को 29 नए लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बड़नगर के एक ही परिवार के 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ उज्जैन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 270 हो गई है। मंदसौर में तीन मरीज पॉजिटिव मिले है, जिससे यहाँ कोरोना के कुल मामले 56 हो गए है। नीमच में चार नए पॉजिटिव मामले सामने आने से यहाँ कोरोना मरीजों की संख्या 39 हो गई है। उधर रतलाम में एक और एक पॉजिटिव निकला। यहां अब तक कुल 24 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 19 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

इनके अलावा सीहोर में दो नए मामले सामने आने से यहाँ संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जबकि खंडवा में 21 नए मामले सामने आए है। जिससे यहां मरीजों की संख्या 80 तक पहुंच गई है। मंलगवार को यहाँ कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। जिले में कोरोना से यह आठवीं मौत है। खरगोन जिले में तीन नए संक्रमित मरीज मिले है, जिससे यहाँ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 92 हो गया है।

मुरैना में तीन नए मामले सामने आने से यहाँ संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। इसके अलावा जबलपुर में तीन, सतना में दो कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। वहीँ सिवनी और सीधी में भी कोरोना का एक-एक मामला सामने आया है। दोनों ही जगह कोरोना का यह पहला मामला है। इस बीच बड़वानी में राहत की खबर सामने आई है। यह जिला कोरोना के एक्टिव मरीजों से मुक्त हो गया है। मंगलवार को 26 में से आखिरी बचे एक संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri