बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कोरोना वायरस के 35 नए मामले सामने आए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 35 नए मामलों की पुष्टि की है। इससे अब बुरहानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 77 पर पहुँच गया है।
कलेक्टर प्रवीण सिंह के अनुसार नए मामलों में 16 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल है। यहाँ कल ही 13 लोग स्वस्थ होकर लौटे है। बता दे कि बुरहानपुर में कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
