May 18, 2026

डीआईजी चम्बल ने रात के अंधेरे में रेत खदानों पर मारा छापा

भिंड। डीआईजी चम्बल ने रात के अंधेरे में रेत खदानों पर छापा मारा। इस दौरान उनके साथ खनिज टीम और कई थानों का पुलिस बल भी था। टीम को मौके पर से भारी मात्रा में रेत के ढेर मिले। इस करवाई के बाद उमरी थाना पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।

दरअसल मंगलवार-बुधवार की रात को डीआईजी चम्बल अपने साथ खनिज टीम और कई थानों का पुलिस बल लेकर अतरसुमा और इंदुर्खी गांव में सिंध नदी पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि यहाँ नदी का सीना छलनी करके पनडुब्बियों से रेत निकाली जा रही है। मौके पर भारी मात्रा में रेत के ढेर मिले। इसके बाद टीम ने पनडुब्बियों में आग लगाकर उन्हें नष्ट किया। साथ ही इंद्ररूखी खदान से अवैध उत्खनन कर रही एक एलएनटी मशीन को जब्त किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri