भोपाल। वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से इंदौर पहुंचे यात्रियों को देर रात भोपाल के बैरागढ़ लाया गया। पुलिस की निगरानी में पांच वोल्वो बसों की मदद से यात्रियों को 3 ईएमई सेंटर पहुँचाया गया। यहाँ सभी यात्रियों को 17 दिनों तक 3 ईएमई सेंटर में रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण नहीं होने पर सभी यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
दरअसल लॉकडाउन के कारण लंबे समय से विदेशों में फंसे लोगों को वंदे भारत मिशन के तहत वापस भारत लाया जा रहा है। इसी मिशन के तहत बुधवार रात को कतर से 251 यात्रियों को लेकर 2 विशेष हवाई जहाज इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से भोपाल के 3 ईएमई सेंटर लाकर क्वारंटाइन किया गया।
