भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की ख़बरें भी सामने आ रही है। शनिवार को राजधानी भोपाल में 32 लोग कोरोना को हराकर अस्पताल से अपने घर लौटे। वहीँ इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल से 20 लोग शनिवार शाम को पांच बजे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटेंगे।
भोपाल में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 32 लोग काफी खुश नजर आए। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया।
बता दे कि भोपाल में अब तक कोरोना वायरस के 950 मामले सामने आ चुके हैं। वहीँ ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 612 हो गई है।
