देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले की कृषि उपज मंडी सोनकच्छ में बारिश के कारण लाखों क्विंटल गेहूं पानी मे भीग गया। ख़ास बात यह है कि जिस वक़्त बारिश हो रही थी, उस समय जिले के नवागत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व एसडीएम अंकिता जेन मंडी परिसर में ही मौजूद थे। जैसे ही बारिश कम हुई, कलेक्टर साहब वहां से निकल गए।
प्रदेश में हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर मंडियों में रखा धान गीला होने की खबर सामने आ रही है। देवास जिले की कृषि उपज मंडी सोनकच्छ में भी बारिश के कारण लाखों क्विंटल गेहूं पानी में भीग गया। जिस समय गेंहू पानी में भीग रहा था, उस समय कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व एसडीएम अंकिता जेन मंडी परिसर में ही मौजूद थे।
मामले के सामने आते ही एक बार फिर से मंडी प्रशासन की पोल खुल गई है। यहां लगातार जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है। वहीं एक सवाल यह भी है कि जब अधिकारी निरीक्षण करने आते है तो क्या देख कर जाते है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदारी सौंप कर जाते है।
