May 18, 2026

मप्र सरकार ने सफाई कर्मियों को दी सौगात, बीमा राशि दोगुनी की

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे नगर निकायों के सफाई कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। शिवराज सरकार ने सफाई कर्मियों को बीमा में अब दोगुना कवर देने का एलान किया है। यानी सफाई कर्मियों के लिए लागू समूह बीमा योजना के तहत मृत्यु होने पर उनके परिजन को दोगुनी राशि दी जाएगी।

बता दे कि समूह बीमा योजना के तहत सेवा में रहते हुए कर्मचारी की सामान्य मौत पर उसके परिजनों को 50 हजार और दुर्घटनाजनित मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की बीमा राशि दी जाती है। लेकिन 1 जुलाई 2020 से कर्मचारी की सामान्य मौत पर उसके परिजनों को एक लाख रुपए और दुर्घटनाजनित मृत्यु होने पर दो लाख रुपए की बीमा राशि दी जाएगी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सफाई कर्मियों के लिए अप्रैल 1988 से सफाई कर्मियों के लिए समूह बीमा योजना लागू है। इस योजना में हर महीने सफाई कर्मी का अंश 25 प्रतिशत और राज्य सरकार का अंश 75 प्रतिशत होता है। सरकार की इस सौगात से प्रदेश के 16 हजार से ज्यादा सफाई कर्मियों को फायदा होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri