May 18, 2026

मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक

लखनऊ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार उनके परिवार के सम्पर्क में हैं। इससे पहले रविवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर उनका हाल जाना था।

बता दे कि 85 साल के लालजी टंडन की शुक्रवार देर रात तबियत ख़राब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फ़िलहाल वे आइसीयू में ही भर्ती हैं। उनका गहन उपचार किया जा रहा है। स्थिति नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार उनके परिवार के सम्पर्क में हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘राज्यपाल लालजी टंडन जी अस्वस्थ हैं। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। मैं सतत परिवार के संपर्क में हूं। मैं पूरे प्रदेशवासियों के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने कामना करता हूं।‘

इससे पहले रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर उनका हाल जाना था। सीएम योगी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri