May 18, 2026

इंदौर नगर निगम ग्रीन बेल्ट और बगीचों में लगाएगा गिलोय की बेल

इंदौर। फूल और सुंदर पौधों के साथ-साथ इस साल इंदौर नगर निगम मानसून सीजन में शहर के ग्रीन बेल्ट और बगीचों में गिलोय की बेल लगाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने चार से पांच हजार पौधे लगाने की योजना बनाई है। इससे शहर के लोगों को आसानी से गिलोय की पत्तियां उपलब्ध होंगी। बता दे कि यह पहला मौका है जब नगर निगम इस तरह के औषधीय पौधे लगाने जा रहा है।

दरअसल नगर निगम के द्वारा नेहरू पार्क, चिड़ियाघर और कबीटखेड़ी स्थित नर्सरियों में फूल और सुंदर पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन इस बार नगर निगम इनके साथ गिलोय की बेल भी लगाने की तैयारी कर रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शहर के कुछ नागरिक गिलोय के पौधे की तलाश में निगम की नर्सरियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन ऐसे पौधे निगम के पास नहीं हैं। बारिश में गिलोय की बेल तेजी से बढ़ती हैं।

अधिकारियों का कहना है कि निगम जल्द ही चार से पांच हजार पौधे तैयार करेगा। साथ ही यह कोशिश की जाएगी कि गिलोय की बेल को नीम के पेड़ के साथ लगाया जाएगा। इससे गिलोय ज्यादा असरकारक होती है, क्यों इसमें नीम के गुण भी आ जाते हैं। साथ ही नीम के पेड़ पर यह सालभर में ही 10 से 15 फीट तक की ऊंचाई ले सकती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri