May 18, 2026

रामबाई का समिति कर्मचारी को धमकाने का विवादित वीडियो हुआ वायरल

दमोह। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुखियों में रहने वाली पथरिया विधायक रामबाई का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक रामबाई समिति कर्मचारी को धमकाती नजर आ रही है। रामबाई कर्मचारी से हड्डियां टूटने की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि पथरिया विधायक रामबाई 13 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र के बटियागढ़ कृषि उपज मंडी के चना खरीदी केंद्र पर पहुंची थी। वहां पर निरीक्षण के दौरान केंद्र पर सर्वेयर अनुपस्थित थे, जिनके द्वारा केन्द्रों पर पैसे लेने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

जब रामबाई को वहां सर्वेयर नहीं मिले तो वह वहां उपस्थित समिति कर्मचारी पर बरस पड़ी। इस दौरान वह कर्मचारी को उसकी हड्डिया टूटने की बात कहते हुए उसको धमकाने लगी। उन्होंने कर्मचारी को धमकाते हुए स्थानीय भाषा में कहा कि, ‘बद्दलो (बादलो) में हड्डिया पिरेहे जा स्थिति हो जेहे तुमाई(दर्द देंगी) ऐसी मार घलहे (पिटाई) दिखाउटी (दिखेगी नही) लो ने घलहे (पिटाई) और जेई सब किसान मिलके मारहे जिनको तुम पैसे ले ले के जो तुम।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri