May 18, 2026

वन विभाग ने जब्त किया महिलाओं द्वारा चोरी किया जा रहा सागौन

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में वन विभाग के अमले ने चोरी कर ले जाए जा रहे सागौन के 17 नग लावारिस हालत में बरामद किए हैं। इन्हें 17 महिलाएं चोरी कर ली जा रही थी, लेकिन अमले की कार्रवाई की भनक लगते ही वह इन्हें फेंककर भाग गई।

दरअसल सागर जिले के रहली में वन माफियाओं के द्वारा पिछले काफी समय से सागौन की तस्करी की जाती रही है। माफिया तस्करी करने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। अब वन माफियाओं द्वारा महिलाओं को मोहरा बनाकर सागौन की तस्करी की जा रही है।

लॉकडाउन के कारण वाहनों का संचालन बंद होने एवं सड़क मार्गो पर चौकसी के कारण वन माफियाओं के द्वारा सागौन की तस्करी के लिए महिला मजदूरों का सहारा लिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाएं सिर बोझे से कीमती सागौन की लकड़ी को कपड़ो में लपेट कर जंगली और सुनसान रास्तो से नगर में संचालित फर्नीचर मार्ट्रो तक पहुँचा रही है।

बीती रात 17 महिलाओं द्वारा सागौन की लकड़ी को सिर बोझे के माध्यम से रहली नगर में लाया जा रहा था, जिसकी भनक वन अमले को लग गई। वन विभाग के द्वारा भैसा नाले के पास दविश दी गई तो महिलाएं लकड़ी फेंक कर अंधेरे का लाभ लेकर चम्पत हो गई। बीट प्रभारी जितेंद्र चौबे ने बताया कि सागौन के 17 नग लावारिस हालत में बरामद कर लकड़ी जप्त की गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri